फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन्यू के अनुसार मिले छात्राओं को नाश्ता और भोजन : डीएम

Wed, 12 Apr 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश बुधवार को सीडीओ अनुभव सिंह के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय इकौना पहुंचीं। उन्होंने रसोईघर, गैलरी, क्लासरूम, कैंपस व छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्राओं को मेन्यू के अनुसार भोजन व नाश्ता मुहैया कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान पता चला कि विद्यालय की वार्डन अवकाश पर हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में जितना भी स्टाफ है, वह प्रत्येक दशा में अपने तैनाती स्थल पर रहकर दायित्वों का निर्वहन करें। यदि आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कोई भी स्टाफ बिना छुट्टी स्वीकृत कराए अनुपस्थित मिला तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने छात्राओं से उनके विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछे, जिस पर छात्राओं ने सही जवाब दिए। न्होंने छात्राओं को टॉफी-चॉकलेट दीं। एसडीएम इकौना रोहित, विद्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें