कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपते एबीएसएस के पदाधिकारी।-
श्रावस्ती। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद एडीएम न्यायिक अशोक कुमार को प्रधानमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति (एबीएसएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आरपी सिंह अंबेडकर के आह्वान पर जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष उदयराज सिद्धार्थ के नेतृत्व में पूना पैक्ट धिक्कार दिवस मनाया। ज्ञापन में पूना पैक्ट रद्द करने और कम्युनल अवार्ड लागू करने की मांग की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरक्षण बचाओ के नारे लगाए। प्रदर्शन में संत कुमार, आशुतोष कुमार, राकेश कुमार गौतम, कमलेश कुमार, विजयपाल गौतम, धर्मपाल, अरुण कुमार बौद्ध, अमित कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।