केंद्रीय विद्यालय में शिक्षकों के साथ खुशी का इजहार करते मेधावी। - स्रोत: विद्यालय
श्रावस्ती। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय के अभिषेक मिश्रा 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में अव्वल रहे। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने टॉप-10 की सूची में अपना स्थान पक्का किया है। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के चार और सत्या दि आर्यन स्कूल इकौना के दो विद्यार्थी सूची में शामिल रहे। बुधवार को परीक्षा का परिणाम घोषिथ होते ही मेधावियों के चेहरे खिल उठे।