मुलावनपुरवा में लगी आग से जला घर।
- फोटो : मुलावनपुरवा में लगी आग से जला घर।
गिरंट बजार। ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट के मजरा मुलावनपुरवा निवासी विजय कुमार यादव सोमवार शाम अपने फूस के घर में भुट्टा भुन रहे थे। इस दौरान भुट्टे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। विजय ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन आग बुझने तक पूरा छप्पर जल गया। विजय ने आग से 15 क्विंटल गेहूं, दो साइकिल, तख्त, सिंचाई की पाइप आदि सहित 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है।