फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छात्र को सहपाठी ने दोस्तों के साथ पीटा

Tue, 15 Sep 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के खजुरार निवासी जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना के एक 10वीं के छात्र को उसके सहपाठी ने पिटाई कर दी। छात्र का आरोप है कि मंगलवार को वह कॉलेज गेट पर खड़े थे। इस दौरान पहुंचे उनके कक्षा के छात्र अल्ताफ ने अपने दोस्तों के साथ उन्हें घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई की। स्कूल के अन्य छात्रों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी छात्र मौके से भाग गए। स्कूल के छात्रों ने निजी वाहन से घायल छात्र को सीएचसी इकौना पहुंचाया। छात्र ने अल्ताफ, रवि, हिमांशु व आकाश के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें