फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ढाबली जली

Sun, 18 Oct 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती स्थित लंका मंदिर परिसर में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक ढाबली में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, दुकान में रखा सामान समेत पूरी ढाबली जलकर राख हो गई। दुकान संचालक ने करीब दो लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। कटरा निवासी शिवमूरत लंका मंदिर परिसर में ढाबली में दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी मेले की तैयारी के लिए दुकान में सामान जुटा रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में फ्रिज, दो सिलिंडर, 30 लीटर सरसों का तेल, 50 किलो चना, एक क्विंटल चावल और जूते-चप्पल समेत अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें