फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: स्व जनगणना के प्रति जागरूकता को निकाली रैली

Sat, 14 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्व जनगणना के प्रति जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों को स्व जनगणना का महत्व बताया और इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पंपलेट भी वितरित किए गए। बीएसए आकांक्षा रावत ने बताया कि विद्यार्थियों ने बैनर और जागरूकता संदेशों के साथ रैली निकाली। शिक्षकों ने स्व जनगणना की जानकारी दी। अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी को शपथ दिलाई गई। बच्चों के बनाए ग्रीटिंग कार्ड आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्हें अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों को भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें