फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जिले में 12 को चलेगा वृहद पौधरोपण अभियान

Sat, 11 Jul 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा की अध्यक्षता में 12 जुलाई को होने वाले वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारी बैठक हुई। बैठक के बाद उन्होंने परिसर में पौधरोपण किया। दद्दन मिश्रा ने कहा कि पेड़ मानव के लिए ईश्वर का वरदान हैं। बिना पेड़ों के धरती पर जीवन संभव नहीं है। उन्होंने प्रति व्यक्ति प्रतिवर्ष दो-दो पौधे लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इससे धरती पर हरियाली बढ़ेगी और प्राणवायु भी मिलती रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार 12 जुलाई को ''''एक पेड़ मां के नाम'''' के तहत महा वृक्षारोपण अभियान चलाएगी। उन्होंने लोगों से इस महायज्ञ में पौधरोपण रूपी आहुति डालकर पुण्य के भागीदार बनने की अपील की। इस अवसर पर उदय प्रकाश त्रिपाठी, संजय कैराती पटेल, अरुण पांडेय, रमन सिंह, रणवीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें