विधिक सहायता शिविर को लेकर जानकारी देते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 22 फरवरी को वृहद विधिक सहायता शिविर का आयोजन करेगा। शिविर को लेकर बृहस्पतिवार को विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रद्युमन कुमार मिश्रा ने पैरा लीगल वॉलेंटियर, मध्यस्थ व पत्रकारों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने पैरा लीगल वॉलेंटियरों से समाज के कमजोर वर्ग तक न्याय संबंधी जानकारी पहुंचाने की अपील की। साथ ही मध्यस्थों को सुलहपूर्ण विवाद निस्तारित करवाने के लिए प्रेरित किया। बैठक के बाद सचिव ने वृद्धाश्रम का भ्रमण किया और सभी को विधिक अधिकारों की जानकारी दी। संवाद