फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: हिंदी शब्दकोश प्रतियोगिता कराई गई

Tue, 22 Sep 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
एसएसबी मुख्यालय में हिंदी शब्दकोश की परीक्षा देते अहिंदी भाषी बल कर्मी
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय में मंगलवार को अहिंदी भाषी बल कार्मिकों के लिए हिंदी शब्दकोश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में बल कार्मिकों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 21 सितंबर से चार अक्तूबर तक चलने वाले हिंदी पखवाड़ा के तहत किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बल कार्मिकों में राजभाषा हिंदी के प्रति रुचि और जागरूकता को बढ़ाना है। प्रतियोगिता का लक्ष्य हिंदी शब्दावली के ज्ञान को समृद्ध करना भी है। ऐसी प्रतियोगिता से बल कार्मिक दैनिक कार्यालयी कार्यों में हिंदी का अधिक प्रयोग करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान पीठासीन अधिकारी उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें