फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: म्यांमार के अनुयायियों का दल पहुंचा तपोस्थली

Thu, 30 Apr 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 गंध कुटी की परिक्रमा करते बौद्ध अनुयायी। - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
कटरा। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में बुधवार को म्यांमार के बौद्ध अनुयायियों का दल पहुंचा। अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवेंद्र महाथेरो की अध्यक्षता में बोधि वृक्ष की पूजा की। साथ ही सभा में उपदेश ग्रहण किया। सभा के दौरान बौद्ध भिक्षु ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षा पूरे विश्व में आध्यात्मिक विकास कर रही है। बुद्ध ने लगभग 2600 वर्ष पूर्व ज्ञान की प्राप्ति की थी। इसके बाद वह निरंतर मानव कल्याण के लिए लोगों को शिक्षा देते रहे। उन्होंने चार आर्य सत्य और अष्टांगिक मार्ग को बताया है, जिससे मनुष्य के दुखों का नाश हो सकता है। इस मौके पर काफी संख्या में बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें