फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रीलंका से 110 अनुयायियों का दल आनंद बोधि पहुंचा

Thu, 02 Mar 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। श्रीलंका से 110 अनुयायियों का दल बुधवार को बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा। दल के सदस्यों ने बौद्ध भिक्षु दीपा लोक महाथेरो के नेतृत्व में आनंद बोधि पर विश्व शांति की कामना की।पूजन के बाद प्रार्थनासभा में बौद्ध भिक्षु श्रद्धा लोक महाथेरो ने कहा कि साधारण आदमी वासना से वशीभूत होकर, जबकि बुद्धिमान पुरुष करुणा से बोलते हैं। साधारण आदमी इसलिए बोलता है कि बोलने से शायद कुछ मिल जाए। जबकि बुद्धिमान पुरुष इसलिए बोलते हैं कि शायद बोलने से कुछ बंट जाए। पूजन के उपरांत उपासको ने तपोस्थली के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर उसकी ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की। इस मौके काफी बौद्ध भिक्षु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें