फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: घर में दिये से लगी आग, फटा सिलिंडर

Sat, 25 Apr 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
हरिहरपुररानी गांव में लगी आग से जलता घर। - फोटो : हरिहरपुररानी गांव में लगी आग से जलता घर।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुररानी में बृहस्पतिवार रात रामानंद गुप्ता के घर में दिया जल रहा था। वहीं, पास में ही एक बोतल में पेट्रोल भी रखा था। दिया अचानक लुढ़क गया और आग ने पेट्रोल की बोतल को पकड़ लिया। इससे कुछ ही पल में आग पूरी तरह से घर में फैल गई। घर के अंदर से तेज लपटें निकलने लगीं। इसी दौरान घर में रखा सिलिंडर भी आग की चपेट में आने से फट गया। आग बुझाते समय चपेट में आने से रामानंद झुलस गए। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग लगने के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें