श्रावस्ती। सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को गद्दार बताने वाली रील साझा करने के आरोप में मुख्य आरक्षी रियाज अहमद को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच शुरू की गई है। चंदरखा बुजुर्ग चौकी में तैनात रियाज अहमद ने यह रील साझा की थी, जिसमें ब्राह्मण समाज को गद्दार बताया गया था। मंगलवार को रील वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने इसका संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक भाटी ने बताया कि यह कृत्य नियमों के विरुद्ध जातिगत टिप्पणी है। जो गंभीर कदाचार है और पुलिस विभाग की छवि धूमिल करता है।