कटरा। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तत्वावधान में बुधवार को बाल वैज्ञानिकों का जनपदीय सम्मेलन जगजीत इंटर कॉलेज इकौना में आयोजित किया जाएगा। प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों के बाल वैज्ञानिक इसमें भाग लेंगे। वह अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और शोधपरक परियोजनाओं का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा, रचनात्मकता और अनुसंधान की भावना को प्रोत्साहित करना है।