तपोस्थली में शैक्षिक भ्रमण करती छात्राएं।
कटरा। महामंगलचाई धम्मा डेवोटेड लैंड फॉर वर्ल्ड पीसफुलनेस व नन्हीं कली संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को 699 बालिकाओं को तपोस्थली का विशेष एक्सपोजर विजिट कराया गया। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव और जगतजीत इंटर कॉलेज की प्रतिनिधि अर्चना बाजपेई ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। कार्यक्रम में डॉ. वाग कोड सिंधी पाल ने बुद्ध के आदर्शों, शांति, सद्भाव और भाईचारे की जानकारी दी। बालिकाओं ने चलते, बैठकर और खड़े होकर ध्यान का अभ्यास किया। उन्हें शांति से समाज के विकास का संदेश दिया गया।