फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आरोग्य मेले में 673 पशुओं का हुआ इलाज

Fri, 17 Oct 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पशु मेला में दवाओं की जानकारी लेते भाजपा जिलाध्यक्ष।- स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के मसहा कला में ब्लाॅक स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ करने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने स्टॉलों का भ्रमण कर दवाओं व उपकरणों की जानकारी ली। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कुल 673 पशुओं का उपचार किया गया। इनमें 391 गोवंश व भैंस तथा 175 बकरियां शामिल रहीं। पांच मवेशियों का बधियाकरण, 100 मवेशियों का टीकाकरण व दो का गर्भाधान किया गया। इस दौरान पशु पालकों को बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी रंजीत कुमार पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शशिकांत गुप्ता, खलील अहमद, विनोद चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें