फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रावस्ती पहुंचे वियतनाम के 63 बौद्ध अनुयायी

Sat, 24 Oct 2026 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बो​धि वृक्ष की पूजा करते अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में शनिवार को वियतनाम के 63 बौद्ध अनुयायी पहुंचे। भिक्षुणी सुमेधा थेरो की अध्यक्षता में दल ने गंध कुटी में पूजा-अर्चना की। इसके बाद आयोजित बौद्ध सभा में भिक्षुणी ने बौद्ध दर्शन के प्रमुख सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सच्चा ज्ञान संसार के दुखों के निवारण का उपाय खोजने और उस पर आचरण करने में है। मध्यम मार्ग का अर्थ जीवन में संतुलन बनाए रखना है। बौद्ध दर्शन सम्यक आचरण पर जोर देता है, जिसके आठ अंग हैं। इसे अष्टांगिक मार्ग कहा जाता है। सभा के बाद अनुयायियों ने तपोस्थली के विभिन्न मठों और मंदिरों का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें