श्रावस्ती। जिले में निवेश करने वाले 53 उद्यमी लखनऊ में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभाग करेंगे। इन्होंने 1683 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है। जबकि 37 ऐसे निवेशक हैं जिनकी परियोजना तीन करोड़ से कम है। वे 52.7 करोड़ के निवेश प्रस्ताव के साथ जिले के तथागत सभागार में आयोजित समिट में प्रतिभाग करेंगे। पूरे जिले में 1738.7 के निवेश का प्रस्ताव आया है। तराई वाले इस क्षेत्र की सूरत बदलने के लिए 90 उद्यमी आगे आए हैं। अब तक 1738.7 करोड़ रुपये का प्रस्ताव जिले में उद्योग लगाने के लिए आया है। उद्योगों की स्थापना पर 8993 लोगों को रोजगार मिलेगा। यदि आंकड़ों पर गौर करें तो इनमें से 84 लोगों का अनुबंध राज्य सरकार के साथ हो चुका है। इसके अनुसार 1505.7 करोड़ रुपये का निवेश जिले में होना है। जिससे 7603 लोगों को रोजगार मिलेगा। शेष ओएमयू होना है। जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
बाक्स में-
तथागत सभागार में समिट की तैयारी
जिले में आयोजित होने वाला समिट कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में होगा। इसका शुभारंभ 10 फरवरी को प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने वाले उद्घाटन के लाइव प्रसारण के साथ होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में विभाग की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाली योजनाओं की जानकारी के साथ ओएमयू का आदान-प्रदान होगा। लखनऊ में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को लाइव दिखाने की तैयारी चल रही।
बाक्स में-
जिले से एडीएम लखनऊ में करेंगे प्रतिभाग
लखनऊ में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर्स समिट के लिए जिले से एडीएम नामित किए गए हैं। वे नौ फरवरी को वहां के लिए रवाना हो जाएंगे। साथ ही महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र भी लखनऊ के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।