श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत मदारगढ़ निवासी सद्दाम हुसैन को दो जून 2025 को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया था। सीओ साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सद्दाम को साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिये अपना शिकार बनाया था और उनके बैंक खाते से 5,250 रुपये गायब कर दिए थे। सद्दाम की शिकायत पर थाना प्रभारी दीपक कुमार दूबे जांच कर रहे थे। शनिवार को मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल के माध्यम से उनके बैंक खाते में ठगी के 5,250 रुपये वापस करवाए गए।