कलश यात्रा के दौरान मौजूद लोग।
- फोटो : कलश यात्रा के दौरान मौजूद लोग।
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र के हुसैनपुर खुरुहरी में रविवार को 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को भकला घाट से जल भरकर कलश यात्रा निकाली। इसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं व युवतियां शामिल हुईं। गायत्री परिवार के दधिबल सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष माघ की अमावस्या पर 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाता है।