फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सम्मेलन में शामिल हुईं 450 महिलाएं

Mon, 14 Sep 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन चार स्थानों पर हुआ। इसमें 450 से अधिक आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, गृहिणियां, विधवा, तलाकशुदा महिलाएं व किशोरियां शामिल हुईं। सभी को महिला हितैषी योजनाओं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न व आपात स्थितियों से बचाव के हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें