श्रावस्ती। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 33 शिकायतें आईं, जिनमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। मल्हीपुर थाने में एएसपी चंद्रकेश सिंह ने तीन शिकायतें सुनीं, जिनका मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। गिलौला में सीओ भरत पासवान ने सात मामलों की सुनवाई की। भिनगा में एक, हरदत्त नगर गिरंट में दो, सिरसिया में छह, नवीन मॉडर्न श्रावस्ती में चार, इकौना में तीन और सोनवा में सात शिकायतें आईं। सिरसिया में तीन, नवीन मॉडर्न श्रावस्ती में एक और हरदत्त नगर गिरंट में एक शिकायत का निस्तारण हुआ। अधिकारियों ने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।