श्रावस्ती। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाकर 48 घंटे में 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी को संबंधित न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। आरोपियों के खिलाफ मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और डीपी एक्ट समेत विभिन्न मामलों में वारंट जारी थे। अभियान के तहत भिनगा पुलिस ने दो, मल्हीपुर ने नौ, हरदत्तनगर गिरंट ने दो, गिलौला ने तीन, सोनवा ने दो, इकौना ने 10, नवीन मॉडर्न श्रावस्ती ने दो और सिरसिया पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया।