श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने सोमवार काे फरियादियों की समस्याओं को सुना। जनता दर्शन में कुल 31 शिकायतें आईं। शिकायतों को सुनने के बाद डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह गंभीर मामलों में स्थलीय निरीक्षण अवश्य करें। साथ ही शिकायतों का समय से निस्तारण कराकर फरियादियों को निस्तारण की जानकारी फोन पर उपलब्ध कराएं।