फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आज 300 अभ्यर्थी देंगे साक्षरता परीक्षा

Sun, 21 Sep 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत साक्षर बनाने के लिए निरक्षरों को शिक्षा दी जा रही है। शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए रविवार सुबह 10 बजे संबंधित विद्यालय में प्रथम मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा होगी। जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने बताया कि जिले में कुल 300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक ब्लाॅक में 60-60 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी बीईओ अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें