श्रावस्ती। जिले में 27 फरवरी को भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान कराया जाएगा। इस दिन जिले में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान दिवस के दिन लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्राविधानों के अनुसार सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा। (संवाद)