श्रावस्ती। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए तहसीलों और नगर निकायों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। नगर निकायों का प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया, जबकि तहसीलों में जारी है। तीनों तहसीलों और नगर निकायों के कुल 2716 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। भिनगा क्षेत्र के शिवालिक महाविद्यालय पटना खरगौरा में आयोजित प्रशिक्षण में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने निष्पक्षता, सावधानी और गोपनीयता के साथ जनगणना कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी परिवार गणना से छूटने न पाए। 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना होगी। एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाएंगे।