श्रावस्ती। भिनगा से लक्ष्मनपुर जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर है। जिम्मेदार विभाग इसकी मरम्मत में रुचि नहीं ले रहा है। यह सड़क पतिझिया, सुकईया, मछरिहवा, लक्ष्मनपुर, डेहरिया, परसा सहित करीब 25 गांवों का मुख्य मार्ग है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। क्षेत्र के राजकुमार ओझा, विपुल, एहसानुलहक और जुबेर ने शिकायत कर उन्होंने जिला प्रशासन से सड़क की मरम्मत की मांग की है। हालांकि, अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है।