श्रावस्ती। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से हाईस्कूल के सीबीएसई की द्वितीय बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए जिले में दो विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। इनमें पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भिनगा में सभी 19 विद्यार्थियों में से 14 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि पांच विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। वहीं, पटना खरगौरा स्थित लव विद्यापीठ में सभी 11 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा ऐसे विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई, जो पूर्व में हाईस्कूल की परीक्षा दे चुके हैं। ऐसे में जिन विद्यार्थियों का परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन होगा उनके अंकों को पूर्व के परीक्षा परिणाम में जोड़ा जाएगा।