श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कृषि विभाग की ओर से ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। डीएम ने बताया कि 23 कृषि यंत्रों के सापेक्ष 35 किसानों ने बुकिंग कराई थी। ऐसे में ई-लॉटरी के माध्यम से सुपर सीडर, कल्टीवेटर, पावर टिलर, चेप कटर, लेजर लैंड लेवलर, स्ट्रॉरीपर, मिनी राइस मिल और किसान ड्रोन के लिए 23 किसानों का चयन किया गया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव सहित अन्य मौजूद रहे।