श्रावस्ती। अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में एक संस्था की ओर से रविवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में 22 मेधावियों को मेडल, प्रमाण पत्र व शील्ड भेंट किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी डा. प्रज्ञा त्रिपाठी व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने किया। इस मौके पर हाईस्कूल हरिहरपुररानी की संध्या पांडे, स्मृति द्विवेदी, गिलौला के हर्षित पाठक, जमुनहा के पीयूष सिंह, प्रियंका यादव, प्रशांत तिवारी, राघवेंद्र प्रताप मिश्रा, इकौना के कुलदीप यादव, अमितेश चौरसिया व सिरसिया की आरजू शुक्ला, शिवा पांडे तथा नीरज जायसवाल को मेडल, प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इंटरमीडिएट में हरिहरपुररानी के विशाल वर्मा, अंजली, इकौना के हर्षित पांडे, संदीप पांडे, गिलौला की पलक जायसवाल , अनुराग मिश्रा, जमुनहा के अजय चौधरी, देवेंद्र तिवारी तथा सिरसिया की मुस्कान कसौधन व विवेक कसौधन को भी मेडल, प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।