फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 43 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा देंगे 21515 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र की अंतिम सूची जारी कर दी गई। नई सूची में जहां राजकीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनने से वंचित कर दिया गया। वहीं 11 नए विद्यालयों को इस सूची में शामिल किया गया है। जहां बोर्ड परीक्षा के लिए इस वर्ष कुल 21,515 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें से 12,644 हाईस्कूल व 8,871 इंटरमीडिएट के छात्र हैं। इनके लिए 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से जारी परीक्षा केंद्रों की सूची में नीलम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गिलौला, चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती, जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज वीरगंज, तपसी इंटर कॉलेज सेमरहना, श्री अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा, परमहंस राम मंगलदास इंटर कॉलेज लेंगड़ीगूलर, शिवराजी जनता इंटर कॉलेज लालपुर अयोध्या, श्री ब्रह्मदत्त इंटर कॉलेज सेमरी, जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा, राजेंद्र दास जनजातीय इंटर कॉलेज मसहाकला, मेवालाल सियाराम पटवारी इंटर कॉलेज तुलसीपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
इसके साथ ही आदर्श इंटर कॉलेज जमुनहा, श्री प्रेम कुमार शुक्ला इंटर कॉलेज गिलौला, अबु आजमी इंटर कॉलेज परसोहना, श्रीकाशी विश्वनाथ इंटर कॉलेज खैराकला, श्रीप्रकाश सिंह इंटर कॉलेज मैरिया, श्रीकृष्णा आदर्श इंटर कॉलेज हरदत्तनगर गिरंट, जनता इंटर कॉलेज गोपालपुर, ऊॅ मानस इंटर कॉलेज चिचड़ी, राहुल स्मारक इंटर कॉलेज असईपुरवा, रघुवर दयाल मेमोरियल इंटर कॉलेज महादेवा नासिरगंज, श्रीराम उजागर हाईस्कूल भारीगांव, वैद्य प्रकाश इंटर कॉलेज हसनाभारी, एसपी रणजीत सिंह इंटर कॉलेज तिलकपुर को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

वहीं आचार्य चाणक्य इंटर कॉलेज महरौली, सावित्री देवी जनता इंटर कॉलेज जोखवा बाजार, श्रीबलभद्र प्रसाद इंटर कॉलेज मनिका चौक, ब्रह्मदत्त इंटर कॉलेज चैलाही, चौधरी महाजन लाल इंटर कॉलेज पटना मल्हीपुर, जेआरयूवी इंटर कॉलेज पूरेअधारी, वीपी नागरिक इंटर कॉलेज अमवा, किसान इंटर कॉलेज सुविखा, एसएन इंटर कॉलेज लालपुर प्रहलादा, बैजदान इंटर कॉलेज बरदेहरा भारी गांव, बाबा जबदहा इंटर कॉलेज घुड़दौरिया, लार्ड कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज वीरगंज पटना, एसवीएन इंटर कॉलेज इकोना, फतेह बहादुर इंटर कॉलेज गौसपुर, अमृता देवी राम सवंारे गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज जोरडीह इकौना, सेठ प्रभुदास एनके मेमोरियल इंटर कॉलेज नासिरगंज एवं बाबू सीबी सिंह इंटर कॉलेज घोरमा परिसिया को भी परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें