फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बिजली सप्लाई बेहतर बनाने में खर्च होंगे 20 करोड़

Mon, 07 Aug 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की विद्युत व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बिजली विभाग 20 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करेगा। इसके तहत पुराने व जर्जर उपकरण, सप्लाई लाइन के तार व खराब हो चुके विद्युत पोल को बदला जाएगा। इसके साथ ही कई गांव क्षेत्रों में नए विद्युत पोल व नई सप्लाई लाइन भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


प्रस्तावित कार्ययोजना के तहत विद्युत उपकेंद्र घोलिया क्षेत्र में सौ केवीए के दो व 62 केवी के सात ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके साथ 81 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ साथ एक नया फीडर भी स्थापित होगा। जबकि विद्युत उपकेंद्र भिनगा में 33 केवीए आईसोलेटर बदलने के साथ साथ एक 400 केवीए ट्राली सहित फीडर स्थापित कराया जाएगा। इसके साथ ही उपलब्ध धनराशि से 83 ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के साथ ही टाउन फीडरों को भी उच्चीकृत कराने के साथ ही आठ एलटी फ्यूज युनिट भी लगाई जाएगी।
आईपीडीएस बगुरइयां उपकेंद्र आठ ट्रांसफार्मरों की क्षमता में भी वृद्धि होगी। लक्ष्मणपुर बाजार उपकेंद्र में आइसोलेटर बदलने के साथ ही यार्ड उपकरण दुरुस्त करने, 31 ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के साथ ही 45 इंटरपोलिंग का कार्य भी होगा। जबकि इकौना के नत्था पुरवा में 400 व 11 केवीए का नया फीडर लगाने के साथ ही 27 ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

कटरा उपकेंद्र में 33 केवी वीसीबी बदलने के साथ 33 केवीए का कंट्रोल पैनल एवं आईसोलेटर लगाने के साथ ही 72 ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि कर दस किलोमीटर एलटी एलबीसी, 14 किलोमीटर जर्जर तार बदलने, सात इंटरपोल का कार्य भी होगा।

मध्य नगर में बढ़ेगी 36 ट्रांसफार्मर की क्षमता
मध्य नगर में 36 ट्रांसफार्मर की क्षमता, पांच किलोमीटर जर्जर तार बदलने, सीताद्वार उपकेंद्र में तीन वीसीबी, एक आईसोलेटर बदलने के साथ ही 50 ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, बारह एलटी एबीसी व 212 इंटर पोलिंग सहित बारह किलोमीटर जर्जर तार बदलने का कार्य होगा। जबकि भंगहा मे 26 ट्रांसफार्मर, उल्लहवा मे 56 ट्रांसफार्मर, गिलौला में 57 ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, एक लकड़ी क्रास आर्म बदलने, आइसोलेटर बदलने व एबी केबल बदलने से बिजली सप्लाई व्यवस्था बेहतर बनेगी।

दिन हो या रात अघोषित कटौती जारी
श्रावस्ती। दिन हो या रात अघोषित तौर पर जारी बिजली कटौती के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठाना पड़ रही है। भिनगा के आईपीबीएस विद्युत उपकेंद्र के मछरिहवा फीडर में विद्युत पोल व तार बदलने का कार्य किया जा रहा है। नगर सीमा में हो रहे इन कार्यों के कारण केशवनगर, अब्दुल कलाम नगर, सिविल लाइन व कृष्णानगर वार्ड की विद्युत आपूर्ति पूरे दिन बाधित की जा रही है।
रात में इंसूलेटर पंचर होने के कारण फीडर की आपूर्ति रात 11 बजे से सुबह सात बजे तक बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता रणजीत चौधरी ने बताया कि व्यवस्था में सुधार के लिए कुछ परेशानी स्वाभाविक है। ऐसे में लोगों को अपना पूरा सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें