फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अंतिम दिन अनुपस्थित रहे 19397 विद्यार्थी

Sat, 21 Nov 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल ​भिनगा में परीक्षा देते विद्यार्थी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को कुल 138375 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा दी। परिषदीय विद्यालयों में कुल 1,57,772 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से शनिवार को 1,38,375 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 19,397 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दो पालियों में आयोजित परीक्षा के प्रथम व द्वितीय पाली में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों की मौखिक परीक्षा दी। वहीं, प्रथम पाली में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि, गृह शिल्प विषय की परीक्षा दी। ऐसे ही द्वितीय पाली की परीक्षा में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने खेल, शारीरिक शिक्षा व स्काउटिंग की परीक्षा दी।उच्च प्राथमिक विद्यालय भिनगा में पंजीकृत 234 के सापेक्ष 191 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पाठक, सहायक शिक्षिका शबाना खातून, अनुदेशक पवन कुमार यादव, अनीता यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें