गिरंट बाजार। हरदत्तनगर गिरंट वन क्षेत्र में शनिवार को वन कर्मियों ने लकड़ी लदी 18 साइकिलें पकड़ लीं। हालांकि लकड़कट्टे मौके से भाग निकले। वन दरोगा अजय कश्यप ने बताया कि वह औसानकुंडी बीट में क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान कुछ लोग साइकिलों पर जलौनी लकड़ी लेकर आते दिखे। वन कर्मियों को देखकर वे साइकिलें छोड़कर भाग गए। कर्मियों ने सभी 18 साइकिलें कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाईं। साइकिलों पर मोटी और पतली लकड़ी लदी थी। मामले में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। भिनगा रेंज के वन रक्षक दल के कर्मी योगेंद्र प्रताप यादव व दिनेश कुमार पांडेय ने भी पकड़ी लकड़ी का निरीक्षण किया।