श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को अर्धवार्षिक परीक्षा हुई। सभी 984 विद्यालयों में 1,49,390 छात्रों के सापेक्ष 1,31,460 विद्यार्थी शामिल हुए, 17,930 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में कक्षा एक की परीक्षा नहीं थी, जबकि कक्षा दो के छात्रों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। कक्षा तीन के छात्रों की पहली पाली में सामाजिक विषय तथा कक्षा चार, छह, सात व आठ के छात्रों की गणित विषय की परीक्षा हुई। इसी क्रम में दूसरी पाली में कक्षा एक व दो के छात्रों की परीक्षा नहीं थी। कक्षा तीन, चार, छह, सात व आठ तक के छात्रों की कला व संगीत विषय की परीक्षा कराई गई।