श्रावस्ती। विभिन्न न्यायालयों में हाजिर न होने वाले 17 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंटी जारी किया गया था। न्यायालय के आदेश पर विभिन्न थानों की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 12 घंटे में 17 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि अभियान के तहत कोतवाली भिनगा पुलिस ने तीन, सिरसिया पुलिस ने एक, मल्हीपुर पुलिस ने चार, हरदत्तनगर गिरंट व नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती की पुलिस ने दो-दो दो व इकौना पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया।