श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक राम स्वार्थ शुक्ला ने बताया कि शिविर में रिक्रूट आरक्षी सुमित वर्मा, लालचंद्र यादव, अजीत कुमार शर्मा, मयंक पांडे, विजय सिंह, पंकज कुमार, सत्यम अग्रिहोत्री, अनूप कुमार, विधान सिंह, आशुतोष सिंह, कमलेश सिंह, अमन वर्मा, सौरभ मिश्रा, सत्यम शुक्ला, अभिषेक कुमार व आफताब अहमद ने रक्तदान किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे द्वारा उन्हें फल व पेय पदार्थ प्रदान किया गया।