फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बार एसोसिएशन चुनाव में 16 ने किया नामांकन

Wed, 04 Nov 2026 10:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
नामांकन कराते अ​धिवक्ता।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन विभिन्न पदों पर 16 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। एल्डर कमेटी के चेयरमैन सालिकराम पाण्डेय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर राम पारस भार्गव और दिलीप कुमार तिवारी ने दावेदारी पेश की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद नसीम, मध्य उपाध्यक्ष पद पर महेश कुमार मिश्र व हरिकेश आर्य और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार यादव ने नामांकन किया। अन्य पदों पर भी अधिवक्ताओं ने पर्चे दाखिल किए। महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें