फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में नदारद मिले 15 स्वास्थ्य कर्मी, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
सीएचसी इकौना का निरीक्षण करते एसडीएम इकौना - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। सीएचसी इकौना का शुक्रवार को एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें 15 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। जिनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मनमर्जी के मुताबिक ड्यूटी की जा रही है। इसका खुलासा अमर उजाला ने चार दिन पूर्व किया था। जब सीएचसी मल्हीपुर में अधीक्षक सहित कई स्वास्थ्य कर्मी बिना अवकाश अस्पताल से नदारद मिले थे। जिसे संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे उप जिलाधिकारी इकौना आरपी चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद उपस्थित पंजिका का निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें फार्मेसिस्ट, वार्ड बॉय सहित 15 स्वास्थ्य संविदा कर्मी अनुपस्थित मिले। जिस पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आशीष श्रीवास्तव को सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब करने को कहा है। वहीं एसडीएम के औचक छापा मारने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें