फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 15 दोषियों को तीन-तीन साल का कारावास

Sat, 08 Aug 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लालपुर कुसमहवा निवासी 15 दोषियों को मारपीट, जातिसूचक गाली व जान से मारने की धमकी देने के मामले में शुक्रवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अवनीश गौतम ने तीन-तीन साल के कारावास की सजा सुनाई। सभी दोषियों पर 37-37 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। दोषियों में बेलासे, गोभी उर्फ अमरेश, माते उर्फ माता प्रसाद, संजीत, बट्टी उर्फ रक्षाराम, बालकराम, रामजीते, मस्तराम, ननके, नाथू उर्फ प्रवीण, चेतराम, परशुराम, अमरजीत, ननकू और कन्टू उर्फ राजकुमार शामिल हैं। वर्ष 2022 में युवक की पिटाई और जातिसूचक गाली देने का आरोप लगा था। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश किया, जहां सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें