फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 15 फरियादियों ने डीएम से की शिकायत

Sat, 14 Nov 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन का आयोजन हुआ। इसमें भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद और खाद समेत विभिन्न समस्याओं से जुड़ी 15 शिकायतें आईं। डीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर संबंधित विभागाध्यक्षों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के बाद फरियादियों से फोन पर फीडबैक लेकर दर्ज करने को कहा। सभी विभागाध्यक्षों को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालय में जनता दर्शन करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान एक दिव्यांग फरियादी को कंबल भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें