फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: उप निरीक्षक भर्ती में 127 अभ्यर्थी सफल

Wed, 17 Jun 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शारीरिक माप व अ​भिलेख सत्यापन कराते अभ्यर्थी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की दो दिवसीय प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हुई। प्रक्रिया में कुल 128 में से 127 अभ्यर्थी सफल हुए। एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि 15 जून से रिजर्व पुलिस लाइन में प्रक्रिया चल रही थी। पहले दिन बुलाए गए सभी 64 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। वहीं, दूसरे दिन 16 जून को 64 में से 63 अभ्यर्थी सफल रहे। प्रक्रिया के दौरान सभी कार्रवाई निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई गई। इस दौरान सीओ लाइन आलोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें