फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 1.26 लाख विद्यार्थियों ने दी अर्धवार्षिक परीक्षा

Tue, 16 Dec 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया। कुल 984 विद्यालयों में 1,49,390 छात्रों के सापेक्ष 1,26,315 छात्र शामिल हुए, जबकि 23,075 विद्यार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। पहली पाली में कक्षा एक व दो की परीक्षा नहीं थी, जबकि कक्षा तीन, चार व पांच की कार्यानुभव व नैतिक शिक्षा की परीक्षा कराई गई। कक्षा छह की विज्ञान व कक्षा सात तथा आठ के छात्रों की हिंदी विषय की परीक्षा कराई गई। दूसरी पाली में कक्षा एक से पांच तक की परीक्षा नहीं हुई, जबकि कक्षा छह, सात व आठ की पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें