फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: थाना समाधान दिवस में दर्ज हुए 124 मामले

Sat, 08 Jul 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के थानो में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 124 मामले दर्ज कराए गए। इनमें से 22 मामले ही मौके पर पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर निस्तारित हो पाए। बाकी मामलों को समयबद्ध निस्तारण की ताकीद के साथ संबंधित विभागों को भेज दिया गया। सर्वाधिक 45 मामले भिनगा कोतवाली में जबकि सबसे कम छह मामले सिरसिया थाने में आए।
विज्ञापन


इकौना में आयोजित जिला स्तरीय थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम कृतिका शर्मा व एसपी प्राची सिंह ने किया। यहां कुल 14 फरियादी ही अपनी परेशानी लेकर पहुंचे। इनमें से 10 मामले राजस्व व चार पुलिस से संबंधित थे। इनमें से सिर्फ तीन मामले ही मौके पर निपटाए जा सके। इसी तरह गिलौला में 13, सोनवा में 13 मामले, सिरसिया में छह मामले दर्ज हुए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें