दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल
गिलौला (श्रावस्ती)। पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में बुधवार की शाम बकरी चली गई। इस बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गंभीर चोट आई। गिलौला पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम पुरुषोत्तमपुर निवासी गफ्फार अली व झब्बार अली सगे भाई हैं। बुधवार शाम झब्बार अली की दो बकरियां गफ्फार के पुत्र ढोंढे के आंगन में में चली गई। जहां रखा अनाज बकरियों ने खा लिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष की महिलाएं आमने सामने आ गई। इस दौरान दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर ईंट फेंकना शुरू कर दिया। मारपीट में राबिया पत्नी बाउर, नफीसा पत्नी ढोंढे व गुड्डू पुत्र गफ्फार को चोटें आई। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी गिलौला में भर्ती कराया।