फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भिनगा में अध्यक्ष पद पर 12 तो इकौना में 9 ने भरा पर्चा

Mon, 17 Apr 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर निकाय चुनाव के नामांकन का कार्य सोमवार को पूरा हुआ। नामांकन के अंतिम दिन नगर पालिका परिषद भिनगा में अध्यक्ष पद पर 12 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भरा। नगर पंचायत इकौना में पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद पर नौ महिलाओं ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पालिका परिषद भिनगा में अध्यक्ष पद पर भाजपा से राकेश कुमार गुप्ता, सपा से राम अभिलाष यादव, बसपा से इरफान, आम आदमी पार्टी से अब्दुल रहीम खां, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से शैलेंद्र विक्रम ने नामांकन कराया। वहीं, अजय आर्य, अली अहमद, आशीष कुमार, गायत्री देवी, विजय कुमार, शाहीन बानो तथा सूफियान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

वहीं नगर पंचायत इकौना में पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद पर भाजपा से शांति कंठ्रा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से गजाला चौधरी, सपा से राबिया खातून, आम आदमी पार्टी से निर्मला, निर्दल रेनू, रुकैया, शलमा, साधना व उमा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान इकौना में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में प्रभारी मंत्री राकेश राठौर गुरु, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे। जबकि भिनगा में प्रभारी मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र व अन्य मौजूद रहे।

भिनगा के 25 वार्ड में 143 तो इकौना के 12 वार्ड में 66 ने कराया नामांकन
नगर पालिका परिषद भिनगा के वार्ड नंबर एक से छह, दो से आठ, तीन से चार, चार से सात, पांच से तीन, छह से चार, सात से सात, आठ से आठ, नौ से चार, दस से पांच, 11 से सात, 12 से पांच, 13 से सात, 14 से पांच, 15 से दस, 16 से पांच, 17 से चार, 18 से तीन, 19 से पांच, 20 से छह, 21 से सात, 22 से चार, 23 से चार, 24 से नौ एवं 25 से छह प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं नगर पंचायत इकौना में वार्ड एक से सात, दो से पांच, तीन से तीन, चार से चार, पांच से पांच, छह से छह, सात से सात, आठ से दस, नौ से चार, दस से सात, 11 से चार एवं 12 से चार प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भरा।
विज्ञापन

नगर पंचायत इकौना में भाजपा ने बदला प्रत्याशी
नगर पंचायत इकौना में अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित था। जिस पर भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशी रेनू गुप्ता का पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया था। इसके बाद पार्टी की ओर से उनके स्थान पर शांति कंठ्रा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
इकौना में अध्यक्ष पद पर नहीं लड़ेगी बसपा
बहुजन समाज पार्टी को इकौना में चुनाव के लिए प्रत्याशी खोजे नहीं मिला। ऐसे में बसपा की ओर से इकौना में नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें