फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक का सिक्का लेने से किया मना तो जाएंगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक का सिक्का लेने से मना करने पर होगा केस
विज्ञापन

श्रावस्ती। जिले में दुकानदारों की ओर से एक रुपये का सिक्का लेने से मना किया जा रहा है। इसकी शिकायतों पर डीएम ने निर्देश जारी कर कहा है कि यदि कोई दुकानदार अथवा व्यक्ति एक का सिक्का लेने से इन्कार करता है तो उस पर देशद्रोह सहित आईपीसी के तहत मामला दर्ज कराया जाएगा। जिले में कुछ लोगों की ओर से यह अफवाह फैलाई गई है कि रिजर्व बैंक ने एक रुपये के छोटे सिक्के के प्रचलन पर रोक लगा दी है। इसके बाद व्यवसायियों सहित आम लोग एक रुपये का सिक्का लेने से इंकार कर रहे हैं। भिनगा के आढ़ती छोट्टन रायनी बताते हैं कि दुकानदार एक रुपये का सिक्का नहीं ले रहे हैं। वहीं अमवा निवासी जगजीवन राम बताते हैं कि वह दवा खरीदने गए थे, दुकानदार ने एक रुपये का सिक्का लेने से इन्कार कर दिया। इस पर डीएम दीपक मीणा ने बताया कि आरबीआई के नियमों के मुताबिक चलन में मौजूद करेंसी लेने से कोई मना करता है तो उसके विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें