केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों की जांच करते शिक्षक।
- फोटो : केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों की जांच करते शिक्षक।
श्रावस्ती। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से हाईस्कूल की द्वितीय बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को विज्ञान विषय की परीक्षा में 12 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, 109 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सीबीएसई में हाईस्कूल के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम सुधार के लिए आयोजित की जा रही द्वितीय बोर्ड परीक्षा में सोमवार को जिले में दो विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भिनगा में कुल 89 विद्यार्थियों में से 80 विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं, पटना खरगौरा स्थित लव विद्यापीठ में कुल 32 में से 29 विद्यार्थी उपस्थित रहे।